फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से मजदूरी के लिए निकले ग्रामीण का शव श्मशान में लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
असमोली (संभल)। घर से मजदूरी करने के लिए निकले ग्रामीण का शव गांव के बाहर श्मशान घाट में पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों ने शव लटका होने की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गांव हरथला निवासी सोमदत्त (40) पुत्र राम सिंह मजदूरी कर परिवार की गुजर करते थे। शनिवार की सुबह करीब आठ बजे अपनी मां लीलावती से मजदूरी करने जाने की बात कहकर गए थे। शाम को पांच बजे गांव की महिलाएं पशुओं का चारा लेकर लौट रही थीं तो उन्होंने सोमदत्त का शव गांव के बाहर बने श्मशान घाट में शीशम के पेड़ से अंगोछे के सहारे लटका देखा।
वहीं परिजनों का कहना है कि घर में कोई विवाद की बात नहीं थी। सुबह के समय सही हालत में मजदूरी करने की बात कहकर सोमदत्त गया था लेकिन शाम को शव लटका मिला। परिजनों ने बताया कि सोमदत्त की दो शादियां हुई हैं। पहली पत्नी की मौत हो गई थी। तो दूसरी शादी सोमदत्त ने बिहार निवासी मीना से की थी। 15 दिन पहले मीना बिहार चली गई। घर पर दो बच्चे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ग्रामीण शराब का आदि था। असमोली थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें