फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। बनियाठेर थाना क्षेत्र के संभल मार्ग पकौड़ी का ठेला लेकर घर जा रहे व्यक्ति को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में प्रताप की मौत हो गई। घटना के बाद सवार बाइक छोड़ फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

बनियाठेर क्षेत्र के गांव औरंगपुर सिलेटा निवासी प्रताप ठेले पर पकौड़ी बेचना और मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। शनिवार की रात करीब आठ बजे नरौली की बाजार में पकौड़ी बेचकर घर जा रहा था। जब वह संभल मार्ग स्थित नरौली के आगे पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में प्रताप गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। राहगीरों ने बाइक सवार को पकड़ने का प्रयास किया तो वह वाहन छोड़ फरार हो गया।
घटना की सूचना थाना बनियाठेर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। यहां चिकित्सक ने प्रताप को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर प्रताप की पत्नी फूलवती व अन्य परिजन सीएचसी पहुंच गए। मृतक अपने पीछे पत्नी व चार छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गया है। पुलिस मामले में कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें