फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैयादूज पर ससुराल जा रहे युवक की बाइक छुट्टा पशु से टकराई, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। भैयादूज के त्योहार पर ससुराल जा रहे बाइक सवार छुट्टा पशु से टकरा गए। इसमें एक युवक की मौत हो गई। जबकि मृतक के भाई को मामूली चोट आई है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

शनिवार की रात साढ़े नौ बजे करीब गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव घोंसली मोहकम निवासी राजवीर (25) पुत्र राजपाल अपने भाई रामरहीस के साथ रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव हिरौनी स्थित ससुराल जा रहे थे। जैसे ही गांव मलिकपुर के नजदीक रजपुरा-बबराला मार्ग पर पहुंचे तो बाइक अचानक से समाने आए छुट्टा पशु से टकरा गई। इसमें बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। राजवीर को गंभीर चोट लगी। जबकि रामरहीस मामूली रूप से घायल हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भर्ती कराया। जहां राजवीर को मृत घोषित कर दिया।
हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि गांव हिरौनी में राजवीर की ससुराल है। शनिवार की शाम को घर से भाई के साथ ससुराल जाने के लिए राजवीर निकला था। रास्ते में हादसे का शि कार हो गया और जान चली गई। पत्नी व परिजनों को रोरो कर बुरा हाल हो गया। वहीं रजपुरा थाने के इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि हादसा छुट्टा पशु से बाइक टकराने से हुआ है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें