फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कवियों की हास्य रचना सुन दर्शकों ने लगाए ठहाके

Sun, 24 Mar 2024 11:24 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। गांव कुरकावली स्थित एक रिसोर्ट में रविवार को युग परिवर्तन संस्था कुरकावली की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान फूलों की होली के साथ हास्य कवि सम्मेलन हुआ। इसमें कवियों ने काव्य पाठ करके समां बांधा।
विज्ञापन

कवि सम्मेलन की शुरूआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष, अमित त्यागी, सेवानिवृत्त कर्नल अतुल त्यागी, प्रदीप त्यागी, सोनू यादव, डॉ.यूसी सक्सेना, प्रेमराज त्यागी ने दीप प्रज्ज्वलित करके और पुष्पार्पण करके की। त्यागी अशोका कृष्णम ने फागुन पागल हो गया, ढूढ़ ढूढ़ हर ठौर, सजनी सजना भूलकर, चली गई बेंगलोर सुनाकर समां बांधा। युवा गीतकार प्रदीप कुमार दीप ने व्यवस्था पर प्रहार करते हुए पढ़ा सच बोला जब हंस ने, ऐसा मचा बवाल, कुत्तों ने अनशन किया, कौओं ने हड़ताल। कवियत्री डॉ. प्रेमवती उपाध्याय, गजलकार राहुल शर्मा, मयंक शर्मा, डॉ.श्वेता त्यागी, बाबा दुष्यंत ने भी काव्य पाठ किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी, कविता त्यागी, अगम त्यागी, संभल ब्लॉक प्रमुख पति कुलदीप चाहल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र सिंह, अजय सिंघल, डॉ.अरविंद गुप्ता, राजीव चाहल, खिलेंद्र सिंह, लोकपाल शर्मा आदि रहे। अध्यक्षता प्रेमराज त्यागी ने की। संचालन त्यागी अशोका कृष्णम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें