फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैयादूज से लौट रही महिला की बस स्टैंड पर उचक्के ने चेन छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। भैयादूज का त्योहार मनाकर अपने घर जा रही महिला चंदौसी में बस स्टैंड पर रोडवेज बस में सवार होते समय किसी उचक्के ने सोने की चेन झपट ली। महिला ने शोर मचाया, लेकिन आरोपी दिखाई नहीं दिया। जबकि पुलिस वहीं तैनात थी।
विज्ञापन

मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन के गांव बगला निवासी सुशीला देवी भैयादूज पर अपने मायके गांव मौलागढ़ मिलक आईं थीं। त्योहार के बाद महिला रविवार को अपने घर मुरादाबाद जा रहीं थीं। चंदौसी बस स्टैंड पर महिला मुरादाबाद जाने वाली बस में सवार हो रहीं थीं। बस में चढ़ते समय किसी उचक्के ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गया। महिला ने पीछे मुड़कर देखा, लेकिन कोई दिखाई नहीं दिया। महिला ने शोर भी मचाया। हालांकि शनिवार और रविवार को भी रोडवेज बस स्टैंड पर पुलिस तैनात रही। इसके बावजूद दो दिनों में चेन व पर्स छीनने की दो घटनाएं घट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें