संभल। थानाक्षेत्र के गांव सुनवर सराय निवासी दो लोगों को ऋण दिलाने के नाम एक व्यक्ति ने दस-दस हजार रुपये ले लिए। ढाई माह बाद भी ऋण नहीं होने पर दोनों ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों ने आरोपी के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।
गांव सुनवर सराय निवासी सेवाराम व राम सिंह से पास के गांव के एक व्यक्ति ने तीन लाख रुपये का ऋण दिलाने के नाम पर दस-दस हजार रुपये लिए थे। जब ढाई माह बाद भी ऋण नहीं हुआ, तो दोनों ने युवक से अपने रुपये वापस मांगे। मगर युवक ने टालता रहा। मंगलवार को सेवाराम व राम सिंह दोनों आरोपी युवक के घर पहुंच गए और अपने रुपये का तकादा किया। इस पर आरोपी आग बबूला हो गया और अपने साथियों के साथ दोनों को मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों घायलों ने आरोपी के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।