बहिष्कार किया जाएगा। जिलाध्यक्ष शिवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि शासन ने विद्यालयों का शिक्षण समय सुबह आठ बजे से शाम साढ़े चार बजे तक कर दिया है। जिस पर विधान परिषद में आपत्ति पर माध्यमिक शिक्षक मंत्री द्वारा आश्वासन दिए जाने के उपरांत भी समय परिवर्तन का आदेश नहीं दिया गया है।
प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर शासन के इंटरमीडिएट एजुकेशन एक्ट के विपरीत दो पालियों में विद्यालय चलाने व शिक्षकों को सुबह आठ बजे से शाम साढ़े चार बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहने की बाध्यता के विरोध स्वरूप जनपद के विद्यालयों में आठ सितंबर को शिक्षण कार्य का बहिष्कार किया जाएगा। इसमें शिक्षक उपस्थिति पंजिका में अपने हस्ताक्षर करेंगे व बैठक कर विद्यालयों में एक पाली में संचालित किए जाने का प्रस्ताव पास किया जाएगा।