फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वे : नियमित टीकाकरण से छूटे 16 हजार मासूम

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले में जीरो से दो वर्ष आयु के बच्चे नियमित टीकाकरण से छूटे हुए हैं। इसका खुलासा स्वास्थ्य विभाग के सर्वे के दौरान हुआ है। सर्वे के दौरान घर घर पहुंची टीम को 16072 बच्चे ऐसे मिले जिन्हें नियमित टीका ही नहीं लगा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग का दावा है किइन बच्चों को टीका लगाने के काम शुरू हो गया है। वहीं जो गर्भवती महिलाएं नियमित टीका लगवाने से वंजित हैं उन्हें भी टीकाकरण किया जाएगा। 24 से 29 जनवरी तक जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सर्वे कराया गया था। इसमें चौंकाने वाले मामले सामने आए। जहां 16072 बच्चे नियमित टीकाकरण से छूटे मिले हैं तो वहीं दूसरी ओर 6297 गर्भवती महिलाएं भी नियमित टीकाकरण से वंचित मिली हैं। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि नियमित टीकाकरण से छूटे बच्चे व गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण शुरू करा दिया गया है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी का कहना है कि गांव गांव और कस्बों में नियमित टीकाकरण होता है। कोरोना काल के दौरान टीकाकरण बाधित हुआ था। सर्वे के दौरान सभी बच्चे व गर्भवती महिलाएं चिह्ति कर ली गई हैं। टीमें टीकाकरण करने का काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें