फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफएसटीपी के स्टोर निर्माण में घटिया ईंट इस्तेमाल, गिराकर दोबारा बनेगी दीवार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। नगर पालिका की ओर से गांव कैथल में निर्माणाधीन टंचिंग ग्राउंड और एफएसटीपी का डीएम ने निरीक्षण किया। एफएसटीपी ( फिकल स्लज टीट्रमेंट प्लांट) के निर्माण में घटिया ईंटों का इस्तेमाल पाया गया। डीएम ने गुणवत्ता को लेकर नाराजगी जताईतथा स्लज स्टोर की दीवार गिराकर दोबारा निर्माण कराने के आदेश दिये हैं। साथ ही निर्धारित समयावधि में एफएसटीपी का कार्य पूरा न होने पर ठेकेदार पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। कहा कि जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्वक निर्माण पूरा किया जाए।
विज्ञापन

चंदौसी क्षेत्र के गांव कैथल में कूड़ा निस्तारण के लिए नगर पालिका की ओर से टंचिंग ग्राउंड का निर्माण कराया जा रहा है। उसी के एक हिस्से में नगर पालिका ने शौचालयों के सेफ्टी टैंक से निकलने वाले मल (स्लज) को टीट्र कर खाद बनाने के लिए एफएसटीपी बनाया जा रहा है। कार्यदायी संस्था जलनिगम करीब पांच करोड़ की लागत से इसका निर्माण करा रही है। सोमवार को डीएम मनीष बंसल एफएसटीपी का निर्माण कार्य देखने पहुंचे। वहां स्लज स्टोर (चैंबर) की दीवार में दोयम दर्जे की ईंटें देखकर डीएम नाराज हो गए। वही दूसरी ओर अन्य दीवारों में ईंटे ठीक लगी थी। डीएम ने स्लज स्टोर को ढहा कर दोबारा से अच्छी गुणवत्ता वाली ईंटों से निर्माण कराने के आदेश दिये हैं। एफएसटीपी का निर्माण कार्य अक्तूूबर 2021 में शुरू हो गया था और मार्च 2022 तक पूरा होना था। अभी तक करीब 70 फीसदी काम हुआ है। उन्होंने निर्धारित समयावधि में काम पूरा न होने व खराब गुणवत्ता होने पर ठेकेदार पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही टंचिंग ग्राउंड के सॉलिड वेस्टमैनेजमेंट में एकत्र होने वाली कीचड़ के लिए ढाल नहीं बना था। डीएम ढाल बनाने के निर्देश दिये है। साथ ही काम को जल्द से जल्द पूरा कराने के आदेश दिये हैं। इस मौके पर सीडीओ उमेश कुमार त्यागी, एसडीएम राजपाल सिंह, तहसीदार दीपक चौधरी, ईओ चंदौसी राजकुमार, एक्सईएन जलनिगम एमपी सिंह आदि रहे।
--------------
निरीक्षण के दौरान एफएसटीपी के स्लज स्टोर में घटिया ईंटे इस्तेमाल हुई मिली हैं। उसे ढहाकर दोबारा से निर्माण कराया जाएगा। काम में देरी, खराब गुणवत्ता के लिए ठेकेदार पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। मानक के अनुरूप ही निर्माण कराया जाएगा। अब किसी तरह की लापरवाही सामने आई, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनीष बंसल, डीएम संभल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें