फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटरी इंस्टीट्यूट परीक्षा केंद्र के छात्र एमजीएम कॉलेज संभल में देंगे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। रोटरी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी चंदौसी को एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने तीन नकलची पकड़े जाने और उड़ाका दल का विरोध करने के मामले में डिबार कर दिया है। छात्रों का परीक्षा केंद्र भी बदल दिया है। शनिवार से छात्र एमजीएम कॉलेज संभल में परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षाएं चल रही हैं। चंदौसी के रोटरी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी को लॉ विषय का केंद्र बनाया गया था। संस्थान में एसएम लॉ कॉलेज चंदौसी और संभल लॉ कॉलेज संभल के करीब 830 छात्रों की परीक्षाएं कराई जा रही थीं। बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय के उड़ाका दल ने परीक्षा के दौरान तीन छात्रों को अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़ा था। छात्रों ने हंगामा करते हुए उड़ाका दल का घेराव किया था। उडाका दल की संस्तुति पर विश्वविद्यालय ने रोटरी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी को डिबार घोषित कर दिया है। साथ ही परीक्षा केंद्र को बदल दिया है। रोटरी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के स्थान पर एमजीएम कॉलेज संभल को नया परीक्षा केंद्र बनाया गया है। एसएम लॉ कॉलेज चंदौसी और संभल लॉ कॉलेज संभल के विधि छात्र शनिवार से संभल के एमजीएम कॉलेज में परीक्षा देंगे।
------
स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में शुक्रवार को हुई परीक्षा:
बृहस्पतिवार को रोटरी इंस्टीट्यूट ऑफ मैैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में तीन नकलची पकड़े गए थे। विश्वविद्यालय की सूचना पर डीएम ने शुक्रवार को स्टेटिक मजिस्ट्रेट को नियुक्त किया था। स्टेटिक मजिस्ट्रेट की की देखरेख में शुक्रवार को परीक्षा शांतिपूर्वक हुई थी।
विज्ञापन

-------
विश्वविद्यालय ने रोटरी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के परीक्षा केंद्र को निरस्त कर दिया है। एमजीएम कॉलेज को नया परीक्षा केंद्र बनाया गया है। शनिवार से छात्र वहीं परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

उपेंद्र कुमार, प्राचार्य रोटरी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी चंदौसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें