सौंधन। कैलादेवी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ छेड़खानी की गई। महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट की। मौके पर परिजन पहुंचे तो आरोपियों ने पथराव किया। इसमें तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजा। साथ ही तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कैलादेवी थानाक्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव निवासी दो लोगों ने सोमवार की सुबह उसके साथ छेड़खानी की। आरोप है कि जब विरोध किया तो मारपीट करने लगे। परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान पीड़िता व उसके परिवार के दो लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और तहरीर के आधार पर गांव निवासी अवधेश, धर्मवीर, महिपाल और राजकुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कैलादेवी थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। घायलों को उपचार के लिए भेज दिया है।