फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से सामान न लेने पर किया पथराव, दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के गांव मौलागढ़ में दुकान से सामान नहीं खरीदने पर आरोपियों ने शनिवार की रात दस बजे एक परिवार की युवती, बच्ची व दो युवकों को मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपियों अपने दोमंजिला मकान की छत पर चढ़कर पीड़ित परिवार के घर पर पथराव कर दिया। घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है। पुलिस ने घायलों का उपचार सीएचसी में कराया है।
विज्ञापन

गांव मौलागढ़ निवासी धर्मवीर अपने परिवार के साथ रहता है। धर्मवीर के घर के सामने परचून की एक दुकान है। दूसरी परचून की दुकान पड़ोसी की है। पीड़ित के परिजन घर के सामने वाली दुकान से घरेलू सामान खरीदते हैं। इसी बात से पड़ोसी दुकानदार उनसे रंजिश मानता है। शनिवार की रात धर्मवीर व उसकी पुत्री अंजली व अन्य बच्चे घर थे। उसके पुत्र गांव में रिश्तेदारी में दावत खाने गए थे। रात दस बजे पड़ोसी दुकानदार ने अपनी दोमंजिला छत पर चढ़कर धर्मवीर के मकान पर पथराव करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने धर्मवीर की पुत्री अंजली, पुत्र प्रशांत व राजू तथा छह वर्षीय पोती दिशा को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस को देख आरोपी फरार हो गए। रविवार की सुबह पीड़ित पक्ष कोतवाली पहुंचा और घटना की तहरीर कोतवाली में दी। पुलिस ने घायलों का उपचार सीएचसी में कराया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें