फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकब लगाकर पांच किसानों के नलकूपों से सामान चुराया

विज्ञापन
विज्ञापन
ह यातनगर थाना क्षेत्र के जंगल में सोमवार रात चोरों ने नकब लगाकर पांच किसानों के नलकूपों से सामान चोरी कर लिया। मंगलवार सुबह किसानों को चोरी की जानकारी हुई। किसानों ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि चोर स्टार्टर, केबल व अन्य सामान चोरी कर ले गए। मंगलवार को जब किसान खेतों पर पहुंचे तो कूमल लगा देख उनके होश उड़ गए। हयातनगर निवासी पीड़ित किसान मोहम्मद सालिम, महमूद, सत्तार, मोहम्मद अरमान व अनीस एकत्र होकर थाने पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। असमोली थाना क्षेत्र में चार दिन पहले दस नलकूपों को निशाना बनाया था। 15 दिन पहले संभल कोतवाली क्षेत्र में गांव भवानीपुर के किसानों के नलकूपों से चोरी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें