फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में चले लाठी-डंडे, महिला सहित तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। थाना हयातनगर क्षेत्र में बच्चों के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। कहासुनी होने पर दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह आठ बजे थाना हयातनगर क्षेत्र के गांव हसनपुर मुजंब्ता में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि लोग लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे से भिड़ गए। विवाद में एक पक्ष के कासिम, शोएब व गुलशन गंभीर घायल हुए हैं। घायल अवस्था में तीनों थाने पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें