फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंकर में कई दिन रहे थे भूखे-प्यासे

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कई दिनों की परेशानी झेलने के बाद सैफ खां सराय निवासी सलमान आलम यूक्रेन से सुरक्षित अपने घर लौट आए हैं। सलमान यूक्रेन के शहर जपोरिजिया स्थित जपोरिजिया स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहे थे।
विज्ञापन

रविवार को घर पहुंचे सलमान आलम का नायब तहसीलदार भारत प्रताप सिंह ने माला स्वागत किया। छात्र ने परिजनों को बताया कि जब युद्ध शुरू हुआ तो उन्हें विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को बंकर में शिफ्ट करा दिया था। बंकर में ठहरने पर काफी परेशानी हुई। कई दिन भूखे-प्यासे रहे थे। जब विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को ट्रेन से हंगरी बॉर्डर के लिए भेजा तो काफी परेशानी हुई। सर्दी के मौसम में सफर करना मुश्किल था। सर्दी के चलते कई छात्र बीमार हो गए थे। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और वह अभी यूक्रेन में ही फंसे रह गए हैं।
सलमान ने बताया कि हंगरी पहुंचने के बाद भी परेशानियां हुईं लेकिन घर लौटने की जल्दी थी इसलिए परेशानी उठाते रहे। सलमान के सुरक्षित लौटने पर परिजनों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें