सपा विधायक इकबाल महमूद ने कहा कि भाजपा में अल्पसंख्यक मोर्चा सिर्फ दिखावा है। भाजपा वाकई में अल्पसंख्यकों को कुछ देना चाहती है तो लोकसभा चुनाव में यूपी से कम से कम दस मुसलमानों को चुनाव लड़ाएं।
संभल विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक इकबाल महमूद ने भाजपा पर निशाना साधा है। कहा कि भाजपा अल्पसंख्यकों के साथ दिखावा करती है। मोदी भाई जान को चुनाव के समय ही अल्पसंख्यकों की याद आती है। यदि भाजपा वास्तव में अल्पसंख्यकों को कुछ देना चाहती है, तो यूपी में दस मुसलमानों को चुनाव लड़ाए।
विज्ञापन
सपा विधायक इकबाल महमूद ने कहा कि भाजपा में अल्पसंख्यक मोर्चा सिर्फ दिखावा है। यह 80-20 की लड़ाई लड़ते हैं। यह लोग हर वो काम करेंगे, जिससे मुसलमानों के अंदर नफरत पैदा हो। यदि वाकई में अल्पसंख्यकों को कुछ देना चाहते हैं, तो लोकसभा चुनाव में यूपी से कम से कम दस मुसलमानों को चुनाव लड़ाएं।
विशेष योजनाएं चलाएं और संविधान के अनुरूप जो योजनाएं मिलनी हैं, उनका लाभ दिलवाएं। हिंदुस्तान के कानून की वजह से अल्पसंख्यकों को योजनाओं का लाभ मिला है। यह सब आम है। विधायक बोले कि मस्जिद में अजान नहीं दे सकते। सफर में नमाज नहीं पढ़ सकते। यदि कोई पढ़ने लगा तो उसका सजा दी जाती है तो यह सब चीजें दर्शाती हैं कि उनके यहां हमारे लिए कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन
हमने 40-50 साल तक कांग्रेस का राज देखा है। इनका भी समय निकल जाएगा। मुस्लिम महिलाओं को लेकर होने वाले कार्यक्रम के सवाल पर विधायक ने कहा कि मोदी भाईजान चुनाव के समय ही अल्पसंख्यकों को याद करते हैं। इससे पहले कभी सुध नहीं लेते।