फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंथा फर्म पर एसआईबी का छापा, रिकॉर्ड से कम मिला माल

विज्ञापन
चंदौसी में बिसौली गेट स्थित अक्रूरजी प्लाजा में मेंथा आफिस में बैठे एसआईबी टीम के सदस्य। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
वाणिज्य कर विभाग की एसआईबी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन ब्रांच) ने चंदौसी के अक्रूरजीपुरम में स्थित मेंथा फर्म, गोदाम व कार्यालय पर छापा मारा। करीब साढ़े सात घंटे तक चली जांच में टीम को रिकॉर्ड से कम माल बरामद हुआ। मौके पर ही टीम ने दस लाख रुपये का चालान जमा करा लिया। साथ ही जांच के लिए रिकॉर्ड अपने कब्जे में लेकर साथ ले गई। कार्रवाई से नगर के व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 12 बजे एडीशनल कमिश्नर वाणिज्य कर ग्रेड-1 कमलेश्वर प्रसाद वर्मा के नेतृत्व में एसआईबी की टीम ने अक्रूरजीपुरम में स्थित एके ट्रेडिंग एंड मल्टी कमोडिटी मेंथा फर्म पर छापा मारा। टीम के कुछ अधिकारी एक साथ फर्म के सामने स्थित गोदाम और शहर के बीच अक्रूजी प्लाजा स्थित कार्यालय में पहुंच गए। टीम ने सबसे पहले रिकॉर्ड को अपने कब्जे में लिया। साथ ही फर्म स्वामी से आवश्यक खरीद फरोख्त का रिकॉर्ड मांगा। टीम के सदस्य जांच में लगे रहे। शाम तक करीब साढ़े सात घंटे तक लंबी जांच चली। खरीदे गए रिकॉर्ड से गोदाम व फैक्टरी में मिले माल से मिलान किया गया। टीम को रिकॉर्ड से कम माल मिला। टीम ने फर्म स्वामी से दस लाख रुपये का चालान जमा कराया। टीम ने जांच के लिए पूरा रिकॉर्ड अपने कब्जे में ले लिया है, जांच कर कार्रवाई की बात कही है। टीम में ज्वाइंट कमिश्नर वाणिज्य कर मोहम्मद इल्यास, डिप्टी कमिश्नर आरके खरूला, डॉ. लोमेश कुमार रहे।
बाहरी लोगों को नहीं आने दिया फर्म के अंदर
टीम ने मेंथा फर्म पर छापा मारा। अधिकारियों की गाड़ी को देखकर आसपास भीड़ जमा हो गई तथा अंदर घुसने लगी। टीम ने सभी को फर्म के गेट से बाहर निकाल दिया और किसी को अंदर नहीं जाने दिया। टीम कार्रवाई से मेंथा व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा। व्यापारी दिन भर फोन करके एक दूसरे टीम व उसकी कार्रवाई के विषय में जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन

एके ट्रेडिंग एंड मल्टी कमोडिटी मेंथा फर्म की जांच की है। रिकॉर्ड के मुकाबले स्टॉक कम मिला है। स्टॉक कम मिलने पर दस लाख रुपये का चालान जमा कराया गया है। रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। जांच के जो गड़बड़ी मिलेगी, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कमलेश्वर प्रसाद वर्मा, एडीशनल कमिश्नर ग्रेड-1 मुरादाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें