चंदौसी। कांवड़ सेवा समिति के तत्वावधान में कांवड़ शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई, जिसमें मनमोहक झांकियों के पीछे कांवड़िये अपनी-अपनी कांवड़ों के साथ चल रहे थे। सोमवार को कांवड़ सेवा समिति के तत्वावधान में निकाली गई कांवड़ शोभायात्रा में सबसे आगे ढोल, अर्द्धनारिश्वर की झांकी चल रही थी। काली डीजे अखाड़ा में कलाकार हैरतअंगेज करतब दिखाते चल रहे थे। इसके पीछे हनुमान जी की झांकी, जनपद कासगंज का शंकर डीजे में युवक नृत्य करते चल रहे थे।
इसके बाद होली झांकी, फिरोजाबाद का डीजे, विष्णु भगवान की झांकी शामिल थी। इसके पीछे भगवान शंकर की बरात में शामिल थी। आरती ठेला पर श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते चल रहे थे। इसके बाद बारह ज्योर्तिलिंग, रघुनाथ आश्रम की झांकी शामिल थी। सबसे पीछे कांवड़ियों अपने-अपनी के साथ चल रहे थे। खुर्जागेट स्थित कांवड़ वाली धर्मशाला से प्रारंभ हुई झांकी बड़ा महादेव, जवाहर रोड, घंटाघर, बड़ा बाजार, घास मंडी, ब्रह्म बाजार, सीता रोड, गणेश मंदिर, मेला ग्राउंड से होते हुए कैथल गेट स्थित दाऊजी मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। कांवड़ शोभायात्रा में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा।
इस अवसर पर ग्रीश चंद्र, विजय कुमार, तरुण कुमार नीरज, प्रवीन गुप्ता, कन्हैया वार्ष्णेय, श्रीश चंद्र सोती, अमर शर्मा, हीरा लाल, श्याम वार्ष्णेय, नवल, गिरिराज खिसोर, संजीव वार्ष्णेय, नरेश वार्ष्णेय, शिवओम, मुकेश अग्रवाल, दिनेश, पंकज कुमार, दीपक कुमार, राजू, सुमित कुमार आदि शामिल रहे।