सौंधन। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ की बैठक हुई। इसमें समय पर मानदेय न मिलने पर रोष जताया। कहा कि समय पर मानदेय न मिलने से शिक्षा मित्र आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं। अधिकारी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, जिससे समस्या बढ़ रही है। शीघ्र ही मानदेय दिलाए जाने की मांग की गई है।
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रवक्ता रविंद्र खारी ने कहा कि जिले में जनपद में 1648 शिक्षामित्र हैं, जो मानदेय को लेकर परेशान हैं। संकुल प्रभारी के द्वारा शिक्षामित्रों की उपस्थिति दिखाकर बीआरसी कार्यालय भेजी जाती है। खंड शिक्षा अधिकारी बिल बना कर एक या दो तारीख में बीएसए कार्यालय पर भेज देते हैं। जिसके बाद मानदेय का भुगतान हो जाता है। लेकिन अबकी बार प्रधानाध्यापक व शिक्षामित्रों की उपस्थिति अभी तक नहीं भेजी गई है। खंड शिक्षा अधिकारी मानदेय को गंभीर नहीं हैं। खंड शिक्षा अधिकारियों की कार्यशैली के कारण शिक्षामित्रों का मानदेय बीच में लटक गया है। जनपद के शिक्षामित्र और अनुदेशक मानदेय की बांट जोह रहे हैं।