संभल। एसडीएम के आदेश पर अवैध कब्जा हटवाने गई टीम को एक पक्ष ने घेर लिया। लेखपाल पर हमला करने की नीयत से ईंट उठाकर झपटे तो टीम के अन्य सदस्यों के साथ धक्का-मुक्की की। मामले का वीडियो वायरल होने पर पुलिस और प्रशासनिक टीम हरकत में आई। रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है।
मामला रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव देवरा भूड़ा का है। राजस्व टीम के मुताबिक वहां मुख्य मार्ग के किनारे कुछ जमीन ग्राम समाज की है। एसडीएम गुन्नौर रामकेश सिंह धामा के आदेश पर मंगलवार की शाम राजस्व निरीक्षक मोहम्मद फारूख के नेतृत्व में टीम कब्जा हटाने के क्रम में पैमाइश के लिए पहुंची। टीम को पैमाइश के बाद कब्जा की गई भूमि की बाउंड्री तोड़नी थी। टीम की कार्रवाई पूरी होती कि उससे पहले कब्जाधारी पक्ष पहुंच गया। लेखपाल पर हमला करने के लिए ईंट लेकर दौड़े। अन्य सदस्यों से धक्का-मुक्की शुरू कर दी।
किसी ग्रामीण ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो में कब्जाधारी पक्ष के लोग हमलावर तेवर में दिखाई दे रहे हैं। गालियों की आवाजें आ रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और प्रशासन के स्तर से मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्णय लिया गया। राजस्व निरीक्षक की ओर से तहरीर दी गई है।
घटना से आक्रोशित राजस्व टीम का निरीक्षक का कहना है कि इस मामले में सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो वह तहसील परिसर में हड़ताल पर बैठ जाएंगे। आरोपियों पर कार्रवाई के दौरान किसी तरह का कोई दवाब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कब्जा की
पैमाइश के दौरान राजस्व विभाग की टीम के साथ अभद्रता और धक्का मुक्की गई है। राजस्व निरीक्षक की ओर से कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है। इस मामले में सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।
- रामकेश सिंह धामा, एसडीएम, गुन्नौर
तहरीर मिल गई है। तीन नामजद और एक दर्जन अज्ञात लोग आरोपी हैं। रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। रिपोर्ट के बाद गिरफ्तार किया जाएगा।
कुलदीप सिंह, इंस्पेक्टर, रजपुरा थाना