फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों को बंधक बनाकर आठ लाख का सरिया लूटा

Sun, 09 Apr 2017 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था। - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में गांव बिछौली में शुक्रवार रात बदमाशों ने निर्माणाधीन कोल्ड स्टोरेज पर धावा बोल दिया। पैदल आए बदमाशों ने चौकीदार और मजदूरों को बंधक बना लिया। इसके बाद एक बदमाश जाकर ट्रक और छह साथियों को ले आया और 20 टन सरिया ट्रक में भरकर ले गए। तीन घंटे तक बदमाश वहां डटे रहे। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन


संभल नगर में स्थित अकबरपुर मंडी के निवासी विकास अग्रवाल कोतवाली क्षेत्र के गांव बिछौली में कोल्ड स्टोरेज बनवा रहे हैं। कोल्ड स्टोरेज पर लगभग 20 लाख रुपये का सरिया पड़ा हुआ है। शुक्रवार रात बिछौली निवासी चौकीदार रियासत मजदूरों के साथ कोल्ड स्टोर पर सोया हुआ था।

रात में 12.00 बजे के बाद दो बदमाश कोल्ड स्टोरेज पर पहुंचे और चौकीदार को बंधक बना लिया। चौकीदार के साथ मारपीट करते हुए कोल्ड स्टोरेज पर मौजूद आठ मजूदरों को जगाया और बंधक बनाकर एक स्थान पर बैठा दिया। इसके बाद एक बदमाश कोल्ड स्टोरेज से बाइक लेकर गया और दस टायरा ट्रक के साथ छह बदमाशों को लेकर दोबारा पहुंचा। बदमाशों ने ट्रक में सरिया लोड किया।
विज्ञापन


 इस दौरान तीन घंटे तक मजदूर बंधक रहे। बदमाशों के जाने के बाद चौकीदार ने घटना जानकारी कोल्ड स्टोरेज स्वामी को दी। जानकारी मिलने के बाद कोतवाली पुलिस व कोल्ड स्टोरेज स्वामी मौके पर पहुंच गए। 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पीड़ित के मुताबिक, बदमाश आठ लाख का सरिया लूट ले गए हैं। शनिवार को सुबह कोल्ड स्टोरेज स्वामी ने तहरीर दी है। कोतवाल बृजमोहन गिरी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। 

घटना की जानकारी हो गई। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। मामले के खुलासे के लिए टीम गठित की जाएगी। जो भी आरोपी होगा वह जल्द ही पकड़ा जाएगा। 
विज्ञापन

रवि शंकर छवि, एसपी संभल।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें