फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर खुर्द में साफ-सफाई ठीक न मिलने पर सफाईकर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। डीपीआरओ के निरीक्षण में ग्राम पंचायत में सफाई कार्य दुरुस्त नहीं मिलने पर सफाई कर्मी को निलंबित किया गया है। वहीं ग्राम पंचायत के मझरे में संचालित सरकारी स्कूल में आपरेशन कायाकल्प के तहत शौचालय के फर्श का कार्य भी अधूरा मिला है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन की ओर से ग्राम पंचायत सुल्तानपुर खुर्द व राजस्व ग्राम मदारा का निरीक्षण किया गया। डीपीआरओ ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत ग्राम पंचायत में कराए गए साफ-सफाई के कार्यों समेत आपरेशन कायाकल्प के तहत प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में कराए गए कार्यों को बारीकी से देखा गया। प्राथमिक विद्यालय मदारा में बालक बालिकाओं के शौचालय में टाइल लगाने का कार्य नहीं कराया गया। वहीं जूनियर हाई स्कूल सुल्तानपुर खुर्द में बिजली का कनेक्शन नहीं मिला। इसको लेकर प्रधानाध्यापक को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही ग्राम प्रधान से बालक-बालिकाओं के शौचालय में रनिंग वाटर सप्लाई कराने को कहा गया है। ग्राम पंचायत पर तैनात सफाई कर्मचारी की ओर से नियमित रूप से सफाई का कार्य नहीं किया जा रहा है, इसको लेकर सफाई कर्मचारी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें