फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: मिट्टी की ढांग गिरने से महिला की मौत, साथियों में मच गई चीख पुकार, घर में चल रही थी होली की तैयारी

Thu, 21 Mar 2024 12:21 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कुढ़फतेहगढ़ (संभल)

सार

शहबाजपुर गांव में मिट्टी की खोदाई करने के दौरान ढांग के गिरने से उसमें महिला दब गई। इससे उसकी जान चली गई। गांव की कई महिलाएं होली के लिए मिट्टी लाने के लिए तालाब के किनारे गए थी। इस दौरान यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
संभल में मिट्टी का ढांग गिरने से दबी महिला की जान चली गई - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल के थाना कुढ़फतेहगढ़ के गांव शहबाजपुर में तालाब के किनारे मिट्टी की खोदाई करते समय ढांग गिर गई। इसके नीचे दबकर गांव निवासी हरकली (45) की मौत हो गई। पास में मिट्टी की खोदाई कर रही महिलाओं ने शोर मचाया। इसके बाद महिला के शव को बाहर निकाला गया। गांव शहबाजपुर निवासी महिला हरकली होली के त्योहार पर घर की लिपाई के लिए मिट्टी लेने तालाब पर गई थी।

विज्ञापन


वह ढांग के नीचे से खोद कर मिट्टी निकाल रही थी। अन्य महिलाएं तालाब के दूसरे हिस्से में मिट्टी खोद रही थी। नीचे से खोदाई करते समय अचानक ढाग गिर गई। महिला के पेट से नीचे का हिस्सा ढांग के नीचे दब गया। आवाज सुनकर अन्य महिलाएं घटना की ओर दौड़ी। हरकली को नीचे दबाकर देखकर उन्होंने शोर मचा दिया।

कुछ ही देर में ग्रामीण मौके पर जमा हो गई। करीब एक घंटे के बाद महिला को मिट्टी के नीचे से निकाला गया। जब तक महिला की मौत हो गई थी। घटना स्थल पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव पीएम को भेजा दिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें