फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: चोरी कर बकरे को ले जा रहे थे तीन युवक, पुलिस ने देखा तो हो गया शक, पकड़े गए तो यह सच्चाई आई सामने

Sat, 11 May 2024 04:06 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

संभल के असमोली में चोरी के बकरे के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों उसे चोरी कर अपने साथ ले जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि तीनों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। 
 
विज्ञापन
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असमोली थाना पुलिस ने बिलालपत तिराहे से तीन आरोपी गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया बकरा भी बरामद हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान असमोली थाना क्षेत्र के गांव मवई ढोल निवासी आलम, सद्दाम और संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा निवासी शानेआलम के रूप में हुई है।

विज्ञापन


आरोपी बकरा चोरी कर बेचने जा रहे थे। सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

किसान के घर से जेवर और सामान ले गए चोर

बहजोई क्षेत्र के गांव नाधौस निवासी ओमवीर के घर को बृहस्पतिवार की रात चोरों ने निशाना बना लिया। चोर देर रात घर में घुस आए और जेवर व सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

शुक्रवार को पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार की रात चोर उसके घर में घुस आए और जेवर और सामान चोरी कर ले गए। प्रभारी इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह पंवार ने बताया कि घटना को लेकर रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

फीस को लेकर कन्या इंटर कॉलेज में हंगामा

संभल कोतवाली क्षेत्र के एक कन्या इंटर कॉलेज में शुक्रवार की दोपहर एक छात्रा के भाई और इंटर कॉलेज स्टाफ में कहासुनी हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। इसके बाद पुलिस लौट गई।

विज्ञापन


कोतवाली में तैनात दरोगा दीपक राठी ने बताया कि मौके पर पहुंचे थे। जहां एक छात्रा का भाई ज्यादा फीस लेने की बात कह रहा था। इसी बात पर इंटर कॉलेज के स्टाॅफ से उसकी बहस हुई लेकिन बाद में सहमति हो गई थी। किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें