फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गंगा के टापू पर मिला शव, सीमा विवाद में उलझी रही दो जिलों की पुलिस

Sat, 11 May 2024 01:24 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला (संभल)। राजघाट में टापू पर जिला अलीगढ़ के गांव तला निवासी रामवीर 50 वर्ष का शव पड़ा मिला। शुरूआत में गुन्नौर व बुलंदशहर की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। बाद में गुन्नौर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे पुलिस को सूचना मिली कि राजघाट पर कच्चे घाट पर गंगा के किनारे टापू पर शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना बुलंदशहर जनपद क्षेत्र की बताई। वहां की पुलिस ने भी अपना क्षेत्र होने से इंकार कर दिया। दोपहर के बाद तक पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। करीब साढ़े तीन बजे गुन्नौर पुलिस शव को अपने साथ ले आई। वहां उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया। वहां रह रहे गोताखोर ने बताया कि व्यक्ति तीन दिन पहले यहां घूम रहा था। पूछने उसने अलीगढ़ के थाना खैर क्षेत्र का बताया था। गुन्नौर पुलिस ने खैर थाने से संपर्क किया, जो जानकारी मिली कि एक व्यक्ति की गुमशुदगी दर्ज है। परिजनों ने हुलिया के अनुसार मृतक की शिनाख्त रामवीर 50 वर्ष निवासी गांव तला थाना खैर जिला अलीगढ़ के रूप में की। बताया था कि वह पांच मई को घर से गौतमबुद्धनगर के गांव में अपनी बेटी के पास के जाने के लिए गया था। वह राजघाट कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी नहीं है। परिजन भी देरशाम घर से गुन्नौर के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें