फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: बैंक प्रबंधक व वरिष्ठ प्रबंधक के वेतन से काटे जाए दस-दस हजार, जिला उपभोक्ता आयोग ने दिया आदेश

Mon, 11 Dec 2023 12:12 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

जिला उपभोक्ता आयोग ने सुनवाई करते हुए बैंक प्रबंधक व वरिष्ठ प्रबंधक के वेतन से दस-दस हजार रुपये काटने का आदेश दिया है। एक वाद में गड़बड़ी पाए जाने पर आयोग ने यह कार्रवाई की है। मामला बैंक ऑफ बड़ौदा की बहजोई शाखा से जुड़ा हुआ है। 
विज्ञापन
बैंक प्रबंधक के वेतन काटने का आदेश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला उपभोक्ता आयोग संभल ने एक परिवाद की सुनवाई कर आदेश दिया है कि बैंक प्रबंधक व वरिष्ठ प्रबंधक के वेतन से दस-दस हजार रुपये काटे जाएं। आयोग ने यह आदेश बहजोई के निवासी सूर्य प्रकाश उर्फ राजू के वाद पर दिया है। सूर्य प्रकाश उर्फ राजू का बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा कार्यालय बहजोई में एक बचत खाता है।

विज्ञापन


इसमें उन्होंने अपनी बेटी टिंकल वार्ष्णेय के भविष्य के लिए एक लाख की एफडी बनाने के लिए 29 दिसंबर-2017 को आवेदन किया था। तत्कालीन प्रबंधक व वरिष्ठ प्रबंधक द्वारा एक सावधि जमा का प्रमाण पत्र (जिस पर धनराशि 120448 रुपये अंकित कर) उपलब्ध कराया।

जरूरत पड़ने पर भुगतान के लिए 27 जनवरी 2023 को बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्यालय में पहुंचे और एफडी की धनराशि वापस मांगी। इस पर भुगतान करने से मना किया गया। अधिवक्ता लव वार्ष्णेय के माध्यम से यह मामला उपभोक्ता आयोग में पहुंचा। यहां सुनवाई के बाद एफडी की धनराशि का भुगतान नियम अनुसार परिवादी को करने पर बहस हुई।
विज्ञापन


कई कमियां सामने आईं। लव मोहन वार्ष्णेय ने बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य महाप्रबंधक को आयोग ने आदेश किया कि वह एफडी संबंधी प्रमाण पत्र जारी करने वाले प्रबंधक और वरिष्ठ प्रबंधक के वेतन से दस-दस हजार रुपये काटे जाएं। यह परिवादी को बतौर क्षतिपूर्ति दो माह में अदा किए जाएं। पांच हजार रुपये क्षतिपूर्ति के लिए भी दिए जाने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें