फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: बुखार से महिला डाॅक्टर समेत छह लोगों की मौत, डेंगू के लगातार मरीज मिलने से ग्रामीणों में दहशत

Fri, 13 Oct 2023 02:46 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

संभल जिले में डेंगू और बुखार का प्रकोप जारी है। इससे लगातार लोगों की जान जाने का सिलसिला जारी है। बुखार से महिला चिकित्सक की जान जाने के बाद लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। चिकित्सक कई दिन से बीमार थी। 
विज्ञापन
अस्पताल में डेंगू के मरीज भर्ती - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में बुखार का प्रकोप जारी है। इस बीच बुखार से एक महिला चिकित्सक समेत छह लोगों की मौत हो गई। बड़ी संख्या में लोग बुखार और डेंगू से पीड़ित हैं। बहजोई के मोहल्ला काली मंदिर रोड निवासी बीएएमएस महिला डॉक्टर शिल्पी श्रीवास्तव,  (22) पुत्री जयशंकर श्रीवास्तव की मौत हो गई।

विज्ञापन


बुखार से विकासखंड के गांव बेहटा जयसिंह की आशा कार्यकर्ता अर्चना देवी, (40) पत्नी रूप सिंह की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक आशा कार्यकर्ता को रविवार को बुखार आया था। उपचार के चौथे दिन बुधवार की शाम आशा कार्यकर्ता ने दम तोड़ दिया। वहीं मंगलवार को बुखार से पीड़ित ग्रामीण सूरजपाल (50) की मौत हो गई थी।

ग्रामीणों के मुताबिक गांव में अभी भी कई लोग बुखार की चपेट में हैं।बावजूद गांव में एंटी लार्वा के छिड़काव आदि को लेकर कोई भी गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। सीएचसी प्रभारी डॉ. विरास ने बताया कि वैसे तो गांव बीते दिनों स्वास्थ्य शिविर लगाया गया था। अब शुक्रवार को भी गांव में शिविर लगाकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन


असमोली ब्लॉक क्षेत्र के गांव दबोई कला में धर्मपाल (55) रामकुंवर की बुखार से मौत हो गई। सैदपुर जयराम में भी नसीर (45) पुत्र रशीद की बुखार से मौत हो गई। उन्हें खून की उल्टी हो जाने का दावा परिजनों ने किया है। जिसके बाद हालत बिगड़ी थी। धर्मपाल के परिजनों ने बताया कि उन्हें 10 दिन पहले बुखार आया था।

टेस्ट कराया तो प्लेटलेट्स कम आईं। इस पर  उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया पर तबियत में सुधार नहीं हुआ। बुधवार की रात्रि में मौत हो गई। दूसरी ओर नसीर की पत्नी शबाना ने बताया कि पति को बुधवार की शाम उल्टी हुई, इसमें खून आया। हालत बिगड़ी तो मुरादाबाद ले गए।

जहां उनकी मौत हो गई। नसीर के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे और दो बेटियां हैं। वहीं महिला चिकित्सक के परिजनों के मुताबिक शिल्पी को चार दिन पहले बुखार आया था। बृहस्पतिवार को सुबह छह बजे करीब संभल के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

शिल्पी ने हाल ही में बीएएमएस पास किया था। अब इंटर्नशिप आने वाली थी। साथ ही वह एमबीबीएस के लिए नीट की तैयारी में जुटी थीं। वहीं शिल्पी की मौत से परिजन बेहाल हैं। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव ततारपुर निवासी अनम 18 पुत्री मोहम्मद इमरान की डेंगू से मौत हो गई है।

परिजनों ने बताया कि मंगलवार को बुखार आया था। बुधवार को संभल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें