... हम आ गए हैं, अब बेईमानी नहीं होने देंगे : शिवपाल
शिवपाल यादव ने पीपलवाड़ा, कलहा, सुरपुर, जुनावई के गांव दिनौरा में जनसंपर्क के दौरान नुक्कड़ सभाएं भी कीं। इस दौरान कहा कि बिजली विभाग किसानों का उत्पीड़न कर रहा है। हम किसी का उत्पीड़न नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि ये सरकार किसान, महिला व व्यापारी विरोधी है।
बदायूं में 2019 का लोकसभा चुनाव प्रशासन ने बेईमानी से सपा को हरवा दिया था। अब हम आ गए हैं, बेईमानी नहीं होने देंगे। इस दौरान गुन्नौर से सपा विधायक रामखिलाड़ी यादव, पूर्व विधायक प्रदीप यादव, पूर्व विधायक राजेश यादव, जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी, अमित यादव, नईमउल हसन उर्फ लड्डन मियां, अखिलेश यादव, रूप किशोर यादव, सर्वेश यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।