बहजोई (संभल)। ऑल यूपी चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें लीग मैच मुकाबले में संभल की टीम ने नोएडा की टीम को 3 रन से जीत हासिल की। रोमांचक मैच को देखने के लिए आसपास के नगरों व ग्रामीण अंचलों से दर्शक बड़ा मैदान पर जुटे।
नगर के बड़ा मैदान पर आयोजित स्वर्गीय कुलदीप कुमार टीटू मेमोरियल ऑल यूपी चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट के 18 वें संस्करण के पांचवें लीग मैच मुकाबले में शुक्रवार को संभल की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 118 रन बनाए।
वहीं दूसरी पारी में मैदान पर खेलने उतरी नोएडा की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए कुल 115 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार संभल की टीम ने 3 रन से मैच पर जीत दर्ज की। संभल के गेंदबाज हिलाल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
इस बीच कमेंटरी सुशील शर्मा छोटू ने और स्कोरिंग राजू शर्मा ने की। इस बीच आयोजकों में नवदीप बंटी, जयदीप उस्ताद, राकेश यादव, लइक अहमद, अय्यूब, मंगल, नईम, छोटू, ललित मोहन शर्मा, अजीत कुमार व पुष्पेंद्र सिंह का सहयोग रहा।