संभल। दो वर्ष से जुदा युवती को पुलिस ने उसके परिजनों से मिला दिया। जगह जगह तलाश कर थक चुके परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। संभल पुलिस का आभार जताया है। दरअसल रजपुरा थाना पुलिस ने 20 अगस्त को रजपुरा में एक युवती को घूमते हुए देखा। पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान जिला अंबेडकरनगर के थाना अहिरौली क्षेत्र के गांव तिवारीपुर निवासी रूबी पुत्री भयाराम सिंह के रूप में कराई।
इसके अलावा और जानकारी नहीं दे सकी। युवती ने यह भी नहीं बताया कि वह रजपुरा तक कैसे आई और कब आई। पुलिस ने अपने स्तर से जानकारी जुटाई तो युवती के परिजनों का पता लग गया। युवती के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी दिमागी रूप से कमजोर है और दो वर्ष से लापता है।
काफी तलाश किया लेकिन कोई पता नहीं चल सका। रजपुरा थाने के इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि युवती को उसके परिजनों के पास भेज दिया है। महिला सिपाही को भी साथ भेजा है।