फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: 11वीं की छात्रा से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, गर्भवती हो गई नाबालिग.. तब परिजनों को चला पता

Fri, 24 May 2024 02:50 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

संभल में छात्रा से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। परिजनों ने बताया कि छात्रा से पड़ोसी ने कुछ समय पहले इस वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद लगातार ब्लैकमेल करता रहा। 
विज्ञापन
युवती से सामूहिक दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल के नखासा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की नाबालिग बेटी के पड़ोसी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में बताया है कि उनकी 16 वर्षीय बेटी कक्षा 11वीं की छात्रा है।

विज्ञापन


घर के सामने रहने वाले शादीशुदा व्यक्ति ने कई माह पूर्व बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद भी बार-बार ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा।

इस दौरान बेटी गर्भवती हो गई तब घटना की जानकारी हुई है। इसके बाद बेटी ने सारी घटना बताई है। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चल रहा है। तहरीर मिलती है तो उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें