फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: पत्नी से विवाद के बाद प्रेमिका को लाया घर, विरोध किया तो फंदे से लटक दी जान, दोनों परिवारों में हड़कंप

Fri, 24 May 2024 01:47 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

संभल में पत्नी से विवाद के बाद पति घर में एक युवती को ले आया। उसने उसे अपनी प्रेमिका बताया। पत्नी के विरोध करने के बाद युवती को उसके घर भेज दिया गया। इस घटना के कुछ देर बाद युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। 
विज्ञापन
अशुंल की मौत मामले में जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल कोतवाली क्षेत्र के हल्लू सराय निवासी अंशुल (42) का शव हल्लू सराय के बाहरी इलाके में स्थित टीले पर रस्सी के सहारे पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


युवक ने यह कदम पारिवारिक विवाद के बाद उठाया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पिता दिनेश ने बताया कि उनके बेटे अंशुल की शादी बदायूं जिले के बिसौली निवासी रुचि के साथ करीब 15 वर्ष पहले हुई थी।

शादी के बाद से ही पत्नी के साथ बिसौली में रहता था। दो दिन पहले पत्नी से विवाद कर सहारनपुर गया था। वहां से बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11.30 बजे संभल आया और साथ में एक युवती को भी लाया था।
विज्ञापन


युवती को शादीशुदा होने की जानकारी हुई तो वह नाराज हो गई थी। इसके बाद ही युवती के परिजनों से संपर्क कर उसके घर भेजने के प्रयास किए थे। इसी बात को लेकर बेटा खफा था और शाम को शव फंदे से लटका मिला है।

बताया कि अंशुल अपनी पत्नी के अलावा तीन बेटी व एक बेटे को पीछे छोड़ गया है। मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। कोतवाली प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि पारिवारिक विवाद में आत्महत्या किए जाने की जानकारी सामने आई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें