फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: घर के बरामदे में मिला मां का शव, बड़े बेटे और पत्नी पर हत्या का आरोप, पुलिस मौके पर पहुंची

Tue, 15 Aug 2023 01:57 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। 
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी भूरी (57) पत्नी जयपाल सिंह यादव का शव आंगन में पड़ा मिला। छोटे बेटे रिंकू ने बड़े भाई और भाभी पर गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया। इसकी सूचना पुलिस को दी।  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


मामले में बेटे और उसकी पत्नी से भी पूछताछ की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। छोटे बेटे ने बताया कि उनकी मां भूरी उनके पास ही रहती थी। इसी कारण उनका बड़ा भाई और भाभी मां से नाराज रहते थे।

सोमवार की सुबह मां गांव के बाहर खेत पर गई हुई थी। बताया कि उसी समय बड़े भाई और भाभी ने गला दबाकर हत्या कर शव घर के आंगन में लाकर डाल दिया। थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया मृतका के छोटे बेटे ने अपने ही बड़े भाई और भाभी पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की मौत कैसे हुई है। जानने के लिए महिला का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें