फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में वारदात: मेंथा फैक्टरी के मैनेजर को पड़ोसी ने मारी गोली, शादी में हुई थी कहासुनी, आरोपी घर से फरार

Sat, 09 Dec 2023 12:27 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

सीओ डॉ. प्रदीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि मोहल्ला महाजन निवासी हरिओम शर्मा को मेंथा व्यापारी विष्णु अग्रवाल ने घर के सामने रोक लिया था। इसके बाद कुछ बातचीत के बाद उस पर लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी। इसमें वह जख्मी हो गए। 
विज्ञापन
चंदौसी में घायल से जानकारी लेते सीओ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौसी के मोहल्ला बिसौली गेट में एसके केमिकल मेंथा फैक्टरी के मैनेजर हरिओम शर्मा (50) को पड़ोसी विष्णु अग्रवाल ने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। हरिओम शर्मा हायर सेंटर रेफर कर दिया है। मौके पर पहुंचे सीओ डॉ. प्रदीप कुमार ने घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


सीओ डॉ. प्रदीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि मोहल्ला महाजन निवासी हरिओम शर्मा बिसौली गेट स्थित एसके केमिकल फैक्टरी में मैनेजर हैं और वही पर परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार की रात करीब सवा आठ बजे वह फैक्टरी को बंद कर गली में ही मालिक के घर चाबी देने गए थे।

चाबी देकर वापस आते समय रास्ते में मेंथा व्यापारी विष्णु अग्रवाल ने उन्हें अपने घर के सामने रोक लिया और लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी। एक गोली हरिओम शर्मा के सीने में दाई ओर व दूसरी गोली बाएं हाथ में कोहनी से ऊपर लगी। गोली लगते ही हरिओम शर्मा फैक्टरी की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन


घटना स्थल से करीब 50 कदम दूर फैक्टरी के गेट पर पहुंच कर गिर पड़े। मौके पर फैक्टरी के कर्मचारी व परिजन आ गए। आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजन व आसपास के लोग उन्हें निजी अस्पताल ले गए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।

मौके पर पहुंचे सीओ डॉ. प्रदीप कुमार ने पीड़ित से जानकारी की। इसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे। वहां पुलिस को चार खोखे व दो गोली मिली है। घायल की पत्नी अंजलि की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी विष्णु अग्रवाल व उसके साथी राहुल अग्रवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

फॉरेंसिक टीम पहुंची मौके पर जुटाएं साक्ष्य

घटना के बाद फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच कर साक्ष्य जुटाए। उन्होंने घटना स्थल से खोखे बरामद किए। पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी की।

चार दिसंबर को हुआ था विवाद

फैक्टरी के कर्मचारियों ने बताया कि चार दिसंबर को हरिओम शर्मा के बेटे की शादी थी। फैक्टरी की गली में ही कार्यक्रम था। इस दौरान आरोपी विष्णु अग्रवाल ने गली के दोनों मेन गेट बंद कर ताले गए थे। इस बात को लेकर हरिओम शर्मा की पत्नी अंजलि की विष्णु अग्रवाल से कहासुनी हो गई थी। पत्नी ने जाकर सारी बताई थी। बाद में हरिओम शर्मा व विष्णु अग्रवाल में कहासुनी हुई थी।

बिसौली गेट में एक व्यक्ति को पड़ोसियों ने गोली मार दी है। एक गोली सीने में व दूसरी गोली कोहनी के ऊपर बाजू में लगी है।घायल की पत्नी की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। - डॉ. प्रदीप कुमार, सीओ चंदौसी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें