फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal Lok Sabha seat: आज शाम छह बजे से थम जाएगा चुनाव प्रचार, कल रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Sun, 05 May 2024 11:09 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

संभल लोकसभा सीट पर सात मई को मतदान होगा। इसके लिए छह मई को पोलिंग पार्टियों को मुख्यालय से रवाना किया जाएगा। आयोग की टीम सभी व्यवस्थाओं को पूरा कर रही है। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में मतदान(FILE) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में मंगलवार (सात मई) को होने वाले मतदान के लिए रविवार को चुनावी प्रचार का आखिरी दिन है। रविवार शाम छह बजे के बाद चुनाव प्रचार पर रोक लग जाएगी। साथ ही कल से पोलिंग पार्टियों की रवानगी होगी।

विज्ञापन


संभल लोकसभा सीट 1995 बूथों पर 1892360 मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। जिले में डेढ़ माह के सियासी घमासान के बाद आखिरकार चुनाव की घड़ी आ ही गई है। तीसरे चरण के तहत जिले में सात मई को मतदान होगा।

पुलिस और प्रशासन ने सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं।  सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिले के साथ ही दूसरे जिले की पुलिस फोर्स और अर्धसैनिक बलों ने जिले में डेरा डाल दिया है। चुनाव से 48 घंटे पहले यानि रविवार की शाम छह बजे प्रचार पर रोक लग जाएगी।
विज्ञापन


छह बजे के बाद कोई भी प्रत्याशी चुनाव प्रचार नहीं कर सकेगा। इसके साथ ही जिले की सीमाएं भी सील कर दी जाएंगी। सीडीओ भरत कुमार मिश्र ने बताया कि चुनाव संपन्न कराने के लिए छह मई की सुबह सात बजे से टिकटा रोड स्थित नवीन पुलिस लाइन के मैदान से मतदेय स्थलों के लिए 1648 पोलिंग पार्टियों की रवानगी होगी।

उन्होंने बताया कि विधानसभा संभल के लिए 372 समेत चंदौसी के लिए 390, गुन्नौर के लिए 436, असमोली के लिए 388 व बिलारी के 62 पोलिंग पार्टियों की रवानगी की जाएगी।

मुरादाबाद में मतदान(FILE) - फोटो : अमर उजाला

केंद्रों पर धूप से बचाव व पेयजल की रहेगी व्यवस्था
सात मई को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसको देखते हुए ही प्रशासन ने जिन मतदान स्थलों पर धूप रहेगी, वहां मतदाओं के लिए पंडाल लगा दिया जाएगा। साथ ही मतदाताओं को मतदान स्थल पर ही पानी मिलेगा। इसकी तैयारी प्रशासन की ओर से की गई है। जो बीमार पहुंचेंगे उनको भी बैठने की व्यवस्था रहेगी। 

मुरादाबाद में मतदान(FILE) - फोटो : अमर उजाला
क्रिटिकल और वल्नरेबल बूथों पर कड़ी निगरानी रहेगी
जिले में 584 क्रिटिकल और 33 बूथ वल्नरेबल हैं। इन बूथों पर पुलिस के अधिकारियों की कड़ी निगरानी रहेगी। पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान कड़ी चौकसी रखेंगे और अधिकारियों का दौरा भी ज्यादातर इन्हीं बूथ पर रहेगा। जिससे किसी भी तरह की चूक न हो पाए। कंट्रोल रूम से पूरी तरह निगरानी की जाएगी। कहीं कोई गड़बड़ी होती है तो तत्काल पुलिस-प्रशासन एक्शन में आ जाएगा। सुरक्षा में करीब आठ हजार जवान रहेंगे।

मुरादाबाद में मतदान(FILE) - फोटो : अमर उजाला
पहली बार मतदान करेंगे 20447 युवा 
जिले में पहली बार 20447 मतदाता वोट का इस्तेमाल करेंगे। यह 18 से 19 आयु वर्ग के हैं। इसमें 12252 पुरुष मतदाता और 8195 महिला मतदाता हैं। इन युवा मतदाताओं में ज्यादा उत्साह देखने को मिल सकता है। पहली बार मतदान करने के लिए यह उत्साहित हैं। 

मुरादाबाद में मतदान(FILE) - फोटो : अमर उजाला
हर विधानसभा क्षेत्र में बनेगा एक महिला बूथ 
हर विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं के लिए स्पेशल वुमेन बूथ बनाया जाएगा। जहां महिलाओं को सुविधाओं के लिए पूरा इंतजाम किया गया है। इस बूथ पर तैनात कार्मिक भी महिलाएं होंगी। संभल, चंदौसी, असमोली और गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र हैं। इन चारों विधानसभा क्षेत्र में एक-एक बूथ बनाया जाएगा।

मुरादाबाद में मतदान(FILE) - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा क्षेत्रवार बूथ
विधानसभा क्षेत्र     बूथ            
संभल                 372            
असमोली            388
चंदौसी               390            
बिलारी               347            
बिलारी आंशिक    62
कुंदरकी              436

आज शाम छह बजे से प्रचार थम जाएगा। बाहरी व्यक्ति को लोकसभा क्षेत्र में रुकने की इजाजत नहीं होगी। इसलिए जो लोग लोकसभा क्षेत्र के वोटर नहीं हैं, वह लोकसभा क्षेत्र को छोड़ दें। पोलिंग पार्टियां सोमवार को रवाना होंगी।  -मनीष बंसल, जिला निर्वाचन अधिकारी, संभल

विज्ञापन

मुरादाबाद में मतदान(FILE) - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा क्षेत्रवार मतदाताओं की संख्या
विधानसभा क्षेत्र    पुरुष       महिला       अन्य     कुल मतदाता          
संभल             199496    172950    37     372483
चंदौसी            208442    183072    35    391549
असमोली         202847    175953    25    378825
बिलारी            190979    167395    12    358386
कुंदरकी          208192    182912    13    391117
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें