फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: सरकारी वकील पर प्रशिक्षु महिला से छेड़खानी का आरोप, पीड़िता व उसकी मां ने किया हंगामा

Mon, 21 Mar 2022 05:28 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी (संभल)

सार

चंदौसी में एलएलबी छात्रा न्यायालय परिसर में सरकारी वकील अधीनस्थ प्रशिक्षण भी ले रही है। उसने आरोप लगाया कि वकील उससे दुष्कर्म का प्रयास भी कर चुका है। इस बार उसकी मां से भी मारपीट कर दी।
विज्ञापन
संभल में प्रशिक्षु वकील के हंगामे के बाद मौके पर लगी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रशिक्षु महिला वकील ने सरकारी वकील (एडीजीसी) पर घर में घुसकर छेड़खानी, मां के साथ मारपीट और भाई को झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। छेड़खानी के विरोध में पीड़िता व उसकी मां सोमवार को न्यायालय परिसर पहुंच गईx और आरोपी के ऊपर चप्पल फेंक की मारी। इसके बाद परिसर में हंगामा हो गया। कुछ वकील आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। बाद में पुलिस की देखरेख में पीछे के रास्ते से आरोपी को बाहर निकाल दिया गया। पीड़ित महिला ने एसपी व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। आरोपी पहले भी पीड़िता के साथ गंदगी हरकत कर चुका है।

विज्ञापन


चंदौसी के मोहल्ला निवासी युवती एलएलबी तृतीय वर्ष की छात्रा है। वह न्यायालय परिसर में सरकारी वकील के अधीन प्रशिक्षण भी ले रही थी। पीड़िता ने एसपी संभल को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि आरोपी उस पर गंदगी नजर रखता था। कई बार उसे समझाया, पर नहीं माना। रविवार 20 मार्च को आरोपी उसके घर आया और उसकी मां के साथ  गाली गलौंज करते हुए मारपीट की। निकाह करने का दबाव बनाया। निकाह न करने पर भाई को झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी दी। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए, तो आरोपी चला गया था।

विज्ञापन

सोमवार की दोपहर पीड़ित व उसकी मां न्यायालय पहुंचीं। आरोपी को देखते हुए पीड़िता ने उसके ऊपर चप्पल फेंक कर मारी। उसके ऊपर छेड़खानी, गाली गलौंज, अभद्रता का आरोप लगाया। शोर सुनकर वकील जमा हो गए और हंगामा होने लगा। सूचना पर सीओ चंदौसी आलोक सिद्धू, चंदौसी कोतवाल मुकेश कुमार भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। न्यायधीश, बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आरोपी को पुलिस की देखरेख में  पीछे के रास्ते से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी, घर में घुसकर मारपीट, अभद्रता करने के आरोपी में एसपी संभल को संबोधित शिकायती पत्र दिया है और कार्रवाई की मांग की है।

आरोपी पहले भी कर चुका गंदी हरकत

पीड़िता ने शिकायती पत्र में बताया कि प्रशिक्षण के दौरान आरोपी ने उसे अपने विश्वास में ले लिया। 15 जनवरी 2022 को धोखे से अपने घर पत्नी से बहाने से बुलाया। वहां आरोपी ने कमरा बंद कर दुष्कर्म की कोशिश की थी। इस दौरान आरोपी का फोन बजने पर वह घर से भाग आई थी। आरोपी पीछे-पीछे पीड़िता के घर आया था और हाथ पैर जोड़कर बच्चों की कसम खाकर आगे से किसी भी तरह की हरकत न करने की बात कही थी।

पीड़ित महिला वकील ने सरकारी वकील पर छेड़खानी, अभद्रता का आरोप लगाया है। उसके खिलाफ शिकायती पत्र भी दिया है। मामले की जांच की रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
- आलोक सिद्धू, सीओ चंदौसी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें