शनिवार की रात करीब साढ़े दस बजे वीरपाल सिंह खेतों पर सिंचाई कर वापस घर आ रहा था। आरोपियों ने गांव में घुसते ही अपने घर के पास वीरपाल को रास्ते में घेर लिया और लाठी डंडों से जमकर पीटा। वीरपाल का शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। इसके बाद आरोपी उसे मरणान्न अवस्था में छोड़कर फरार हो गए।
परिजन वीरपाल को लेकर सीएचसी गुन्नौर पहुंचे। वहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। अलीगढ़ जाते समय रास्ते ही वीरपाल की मौत हो गई। मृतक वीरपाल के पिता राजपाल सिंह का आरोप है कि बीडीसी चुनाव में आरोपी पक्ष हार गया था। तभी से वह रंजिश रखते थे। इसी कारण उन्होंने वीरपाल की पीट-पीटकर हत्या की है। सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।