फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: पिंजरे में बंधा रह गया बकरा, तेंदुआ आसपास भी नहीं पहुंचा, पंजों के निशान से भी नहीं मिल रही गतिविधि

Mon, 18 Mar 2024 02:01 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

संभल के तिमनपुर में तेंदुआ पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम लगातार प्रयास कर रही है। पिंजरे के अंदर कई दिनों से बकरी बांधी गई है लेकिन तेंदुआ आसपास भी नहीं आ रहा है। अब वन विभाग पंजों के आधार पर तेंदुए की  गतिविधि देख रहा है।
विज्ञापन
संभल में तेंदुए को पकड़ने के लिए रखा पिंजरा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल के गांव तिमनपुर में तेंदुआ पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम लगातार प्रयास कर रही है। हर दिन बकरी पिंजरे में बांधी जा रही है। इसके बाद भी तेंदुआ पिंजरे तक नहीं पहुंच रहा। बृहस्पतिवार को पिंजरे से करीब 500 मीटर दूरी पर तेंदुए के पंजों के निशान मिले थे।

विज्ञापन


अब कोई गतिविधि नहीं दिख रही है। वन विभाग की टीम ने करीब 15 दिन पहले सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। उसमें कई बार तेंदुए की गतिविधि भी कैद हुई है। जहां गतिविधि कैद हुई है वहां वन विभाग की टीम ने पिंजरा लगाया हुआ है। 16 फरवरी से अलग अलग दिनों में कई बार तेंदुआ देखा गया है।

29 फरवरी को एक गन्ने के खेत से निकलते हुए वीडियो भी सामने आया था। ग्राम प्रधान चंद्रसेन ने बताया कि तीन दिन से कोई गतिविधि तेंदुए की नहीं दिख रही है। वन विभाग की टीम हर दिन बकरा पिंजरे में बांध रही है। इसके बाद भी तेंदुआ पिंजरे तक नहीं पहुंच रहा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें