महिला से अश्लील बातें करने के आरोप से घिरे जल निगम के अधिशासी अभियंता को निलंबित कर दिया गया। जल निगम मुख्यालय लखनऊ के मुख्य अभियंता इंदुकांत श्रीवास्तव ने संभल जिले में अधिशासी अभियंता का कार्यभार संभाल रहे राकेश उपमन का निलंबन आदेश जारी किया है।
निलंबन अवधि में उन्हें मुख्य अभियंता कार्यालय गाजियाबाद से संबद्ध किया गया है। उनके खिलाफ महिला ने 7 अक्टूबर को बहजोई थाने में छेड़खानी, अश्लील बातें करने के आरोप में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद शासन को जिलाधिकारी ने अवगत कराया था। जिलाधिकारी की आख्या के बाद शासन ने कार्रवाई की है।