फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: गर्मी में हिंसक हुए कुत्ते-बंदर, लोगों पर लगातार कर रहे हमला, एंटी रेबीज लगाने को अस्पताल में कतार

Sun, 19 May 2024 03:57 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी

सार

चंदौसी में लगातार गर्मी बढ़ने के साथ कुत्ते और बंदरों के हमले भी बढ़ गए हैं। दोनों लगातार बच्चों पर हमला बोल रहे हैं। इन दिनों सरकारी अस्पताल में रोज एंटी रेबीज लगवाने के लिए मरीज पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन
दीवार पर बैठे बंदर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौसी में इन दिनों मौसम का तापमान अधिकतम 40 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री जा रहा है। ऐसे में गली मोहल्लों में घूमने वाले कुत्ते व बंदर आते-जाते लोगों पर हमला कर काटने को दौड़ रहे हैं। इस वजह से सीएचसी में एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगवाने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। शहर से लेकर देहात तक कुत्ते व बंदर गलियों में घूमते रहते हैं।

विज्ञापन


इनके डर से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। शहर की गलियों में कुत्तो व बंदरों का झुंड पूरे दिन छांव के लिए इधर उधर भटकता रहता हैं। प्यास बुझाने से लेकर भूख शांत करने के लिए बंदर व कुत्ते लोगों पर हमला बोल दे रहे हैं। गर्मी बढ़ने से यह हिंसक हो रहे हैं और लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं।

सीएचसी में रोजाना 150 से 200 के बीच मरीज कुत्ता व बंदर काटे का उपचार कराने के लिए पहुंच रहे हैं। इन दिनों सीएचसी के एंटी रेबीज कक्ष के बाहर इंजेक्शन लगवाने के लिए मरीजों की लाइन लगी रहती है। चिकित्साधिकारी डॉ. हरवेंद्र सिंह ने बताया कि तापमान बढ़ने से आवारा जानवर हिंसक हो जाते हैं।
विज्ञापन


जिससे यह लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। पिछले कुछ दिनों से बंदर, कुत्ते काटे के मामले बढ़े हैं। शहर व ग्रामीण क्षेत्र से करीब 150 से 200 के बीच मरीज एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए आ रहे हैं। कुत्ते या बंदर काटने पर एंटी रेबीज इंजेक्शन जरूर लगवाना चाहिए। देशी दवाओं के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए। 

कुत्ता या बंदर काटे तो क्या करें

कुत्ता या बंदर काटने पर घाव को साबुन और पानी से साफ करें। घाव पर एंटीबायोटिक क्रीम लगा लें। देसी दवाओं व जड़ी बूटियों के चक्कर में न पड़े। पीड़ित को तत्काल चिकित्सक के पास लेकर जाएं। एआरवी जरूर लगवाएं और लापरवाही बिलकुल न करें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें