फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: संभल में दो पक्षों के बीच विवाद, लाठियों से पीटकर एक को मार डाला, सात लोग लहूलुहान.. पुलिस पहुंची

Mon, 08 Jul 2024 02:11 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रजपुरा (संभल)

सार

संभल के रजपुरा में हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि सात लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच लोगों से बात की। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। 
विज्ञापन
रजपुरा में घटना के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव भीकमपुर जागीर में रविवार की देर रात दो पक्षों में रंजिश को लेकर जमकर लाठी डंडे चल गए। इसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि 50 वर्षीय ग्रामीण रामवीर की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन


उनके परिजनों का आरोप है कि रामवीर के घायल होने पर पुलिस ने हिरासत में बैठाए रखा। जब तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल भर्ती कराया। भाई भूप सिंह ने बताया कि सोमवार को रामवीर के पांच वर्षीय नाती बॉबी का अनूपशहर गंगा घाट पर मुंडन कार्यक्रम होना था।

इसमें सभी रिश्तेदार शामिल होने से इनकार कर रहे थे। रविवार रात दस बजे के करीब रामवीर सभी लोगों को उनके घर मनाने गया था। उसी समय दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। आरोपियों ने रामवीर को घेर कर लाठी डंडों से जमकर पीटा।
विज्ञापन


झगड़े की जानकारी होने पर अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटना में रामेश्वर, दिनेश,वर्ष और बिल्लू घायल हुए हैं। दूसरे पक्ष से बाबा सिंह, कालीचरन, हरवंश को भी चोट आई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें