बुलंदशहर से पीलीभीत ड्यूटी पर जा रहे कांस्टेबल को जहरखुरानों ने अपना निशाना बना लिया। इससे वह बेहोश हो गया। रोडवेज के कंडक्टर और चालक ने उसे चंदौसी में उतार गए। लोगों की सूचना के बाद कांस्टेबल सुमित कुमार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
पीलीभीत में ड्यूटी पर जा रहा बुलंदशहर के गांव पाली आनंदगढ़ी निवासी सिपाही सुमित कुमार रोडवेज बस में जहरखुरानी का शिकार हो गया। रोडवेज चालक परिचालक उसे चंदौसी में तिराहे पर छोड़कर चले गए। बेहोशी की हालत में सिपाही को सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
चंदौसी मुरादाबाद रोड पर विश्वकर्मा धर्मकांटे के निकट रोडवेज की बस रुकी और एक व्यक्ति को चालक परिचालक ने बस ने नीचे उतारा। इसके बाद बस लेकर चले गए। स्थानीय दुकानदारों ने देखा, तो एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा था। उन्होंने यूपी-112 को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सीएचसी चंदौसी में भर्ती कराया।
तलाशी लेने पर जेब से पुलिस का पहचान पत्र मिला। पहचान पत्र से उसकी शिनाख्त जिला बुलंदशहर के गांव पाली आनंदगढ़ी निवासी सुमित कुमार के रूप में हुई। परिजनों ने पुलिस को फोन पर बताया था कि वह पीलीभीत में तैनात हैं और बृहस्पतिवार को वापस ड्यूटी पर जा रहे थे।
विज्ञापन
चिकित्सक के मुताबिक सिपाही जहरखुरानी का शिकार हुआ है। उसे कोई नशीला पदार्थ खिलाया गया। वह बेहोशी की हालत में है। होश में आने पर ही कुछ पता चल पाएगा।