मंगेतर से मिलने उसके गांव गए युवक को लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसकी पिटाई भी कर दी। युवती लगातार उसे मंगेतर बताने लगी फिर भी लोग नहीं माने। इसके बाद दोनों का तुरंत निकाह कर दिया गया।
असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से मिलने के लिए अमरोहा के नौगावां सादात निवासी उसका मंगेतर आया था। गांव के एक विद्यालय में युवती अपने मंगेतर से बात कर रही थी। इसी दौरान ग्रामीणों ने पकड़ लिया और युवक की पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
युवती ने बताया कि यह उसका मंगेतर है। इसके बाद ग्रामीण युवक को युवती के घर ले गए। इसके बाद युवक के परिजनों को सूचना दी। दरअसल युवक का युवती के साथ तीन महीने पहले ही रिश्ता तय हुआ है। जल्द शादी भी होने वाली थी।
इससे पहले युवक मिलने के लिए युवती के गांव पहुंच गया। युवती के परिजनों ने कहा कि अब जब युवक ग्रामीणों ने पकड़ा है तो अब निकाह कराया जाए। इस पर युवक के परिजन तैयार नहीं हुए। मामला पंचायत तक पहुंचा तो निकाह करा दिया गया।
विज्ञापन
रात दस बजे करीब निकाह की रस्म अदा हुई। यह निकाह गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। युवक ने अभद्रता के बारे में किसी के खिलाफ शिकायत नहीं की है।