फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: संभल से अन्य जनपदों को रोडवेज बस सेवा सुचारू करने की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां ने परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक को ज्ञापन भेजकर संभल जनपद से अन्य प्रदेशों को बस सेवा शुरू कराने की मांग उठाई है। रक्षाबंधन के दृष्टिगत संभल से पर्याप्त संख्या में बसें चलाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया है कि संभल पुराना शहर है, अब जिला भी है। जनता की परेशानी को देखते हुए यहां पर जल्द से जल्द रोडवेज बस डिपो की स्थापना संभल नगर में ही की जाए। आने वाले त्योहार रक्षाबंधन एवं अन्य त्योहारों के दृष्टिगत संभल में ज्यादा से ज्यादा बसों की व्यवस्था की जाए, जिससे जनता को परेशानी का सामना न करना पड़े।
संभल से रामनगर, हल्द्धानी, नैनीताल को भी बसें मिलनी चाहिए। इस दौरान अकील खां, एजाज खां, जवर सिंह यादव, राजेश यादव, गुलाम मुस्तफा, आरिफ खां, मोनिस कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें