फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जुमा नमाज को लेकर अलर्ट.. चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बवाल के बाद लगातार बरती जा रही है सतर्कता

Fri, 31 Jan 2025 07:03 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

सार

संभल की जामा मस्जिद में जुमा नमाज के दाैरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा ड्रोन से निगरानी भी की गई। हिंसा के बाद प्रशासन ने एहतियातन सुरक्षा बढ़ाते हुए 32 मजिस्ट्रेट तैनात किए।
विज्ञापन
संभल में नमाज के दाैरान तैनात सुरक्षाकर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल की जामा मस्जिद में जुमा नमाज कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण अदा हुई है। पुलिस के साथ पीएसी और आरएएफ के जवान भी तैनात रहे। एएसपी, एसडीएम और सीओ ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जुमा नमाज के दौरान ड्रोन से भी निगरानी की गई। 24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान बवाल हो गया था।

विज्ञापन


इसके बाद से ही लगातार सतर्कता बरती जा रही है। यह सुरक्षा जुमा नमाज के लिए बढ़ा दी जाती है। एएसपी ने बताया कि एहतियाती तौर पर सुरक्षा व्यवस्था रहती है। जुमा नमाज से पहले उलमा से संवाद कर लोगों से अपने अपने क्षेत्र में नमाज अदा करने के लिए लगातार किया जा रहा है।

डीएम ने बताया कि 32 मजिस्ट्रेट प्रत्येक शुक्रवार को नमाज के दौरान लगाए जाते हैं। साथ ही ड्रोन से भी निगरानी कराई जाती है। जिससे सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। यह निगरानी एहतियाती तौर पर है।

सत्यव्रत पुलिस चौकी का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा 

जामा मस्जिद के नजदीक बन रही सत्यव्रत पुलिस चौकी का शुक्रवार को एएसपी ने निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्य को तेजी से पूरा कराने के लिए कहा गया। जिससे सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके। एएसपी ने बताया कि भवन निर्माण का कार्य तेजी से पूरा कराया गया है। अब सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाना है। उसके बाद लोकार्पण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें