फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: स्वयंसेवकों ने निकाली सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली

Fri, 31 Jan 2025 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
चंदौसी के राजेश कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में स्वच्छता अभियान की रैली निकालते स्वयं - फोटो : कॉलेज
विज्ञापन
चंदौसी।
विज्ञापन

राजेश कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा गांव देवरखेड़ा में सात दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की शुरूआत स्वयंसेवकों ने गांव में स्वच्छता अभियान चलाकर की। इसके बाद यातायात पुलिसकर्मी सोनू अहलावत ने स्वयंसेवकों को बताया कि हम सभी यातायात नियमों का पालन कर बड़ी सड़क दुर्घटना से बच सकते हैं और अपना जीवन सुरक्षित कर सकते हैं। कार्यक्रम अधिकारी ने छात्रों को कुष्ठ रोग के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के समापन पर छात्रों द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता की रैली निकाली। जिसके माध्यम से उन्होंने ग्रामीणों को यातायात नियमों को पालन करने के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य भूपाल सिंह शास्त्री, मोक्षिका शर्मा, रामोतार शर्मा, सार्थक अग्रवाल, विकास शर्मा, सुरेश कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें