फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: आप जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ताओं को किया नजरबंद, चंदौसी में पुतला दहन का किया था एलान

Fri, 22 Mar 2024 06:08 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी (संभल)

सार

चंदौसी में पुलिस ने आम आदमी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को नजरबंद कर दिया। वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने के विरोध में पुतला दहन करना चाहते थे। 

विज्ञापन
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल। - फोटो : आम आदमी पार्टी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध आप कार्यकर्ताओं के केंद्र सरकार का पुतला फूंकने के एलान पर पुलिस ने आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों को घर पर नजरबंद कर दिया। दोपहर के बाद पुलिस ने पहरा हटाया।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी ने केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को केंद्र सरकार का पुतला फूंकने का एलान कर दिया था। इसको लेकर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सचिन कुमार के आवास मोहल्ला हनुमानगढ़ी पर सुबह पुलिस पहुंच गई और उन्हें घर पर ही नजरबंद कर दिया।

जिलाध्यक्ष सचिन कुमार का कहना है कि यह भाजपा की हठधर्मिता है। लोकतंत्र पर प्रहार है। आगे पार्टी हाईकमान के आदेश का इंतजार रहेगा। निर्देश के अनुसार आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सचिन कुमार, बीर सिंह, अमरपाल, कमल, अर्जुन को उनके साथ आवास पर ही नजरबंद किया गया था। दोपहर बाद तीन बजे पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें