फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मिट्टी की खोदाई करते ढांग गिरी, दबकर महिला की मौत

Fri, 22 Mar 2024 03:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
कुढ़फतेहगढ़ (संभल) । थाना कुढ़फतेहगढ़ के गांव शहबाजपुर में तालाब के किनारे मिट्टी की खोदाई करते समय ढांग गिर गई। ढांग के नीचे दबकर गांव निवासी हरकली (45) की मौत हो गई। पास में मिट्टी की खोदाई कर रही महिलाओं ने शोर मचाया। इसके बाद महिला के शव को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन




गांव शहबाजपुर निवासी महिला हरकली होली के त्योहार पर घर की लिपाई के लिए मिट्टी लेने तालाब पर गई थी। वह ढांग के नीचे से खोद कर मिट्टी निकाल रही थी। अन्य महिलाएं तालाब के दूसरे हिस्से में मिट्टी खोद रही थी। नीचे से खोदाई करते समय अचानक ढांग गिर गई। महिला के पेट से नीचे का हिस्सा ढांग के नीचे दब गया। आवाज सुनकर अन्य महिलाएं घटना की ओर दौड़ी। हरकली को नीचे दबाकर देखकर उन्होंने शोर मचा दिया। कुछ ही देर में ग्रामीण मौके पर जमा हो गई। करीब एक घंटे के बाद महिला को मिट्टी के नीचे से निकाला गया। जब तक महिला की मौत हो गई थी। घटना स्थल पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव पीएम को भेजा दिया है। मृतक महिला के तीन बेटे हैं। दो की शादी हो चुकी है तथा एक अविवाहित है। मृतक का पति खेती के साथ साथ मजदूरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें