फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल में हैरान करने वाली घटना: होलिका दहन की आग में कूदा ग्रामीण, पहले जोड़े थे हाथ, बमुश्किल बाहर निकाला

Thu, 05 Mar 2026 01:50 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

जुनावई में होलिका दहन की आग में एक ग्रामीण कूद गया। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। लोगों ने उसे बमुश्किल बाहर निकाला। 
विज्ञापन
होलिका के बीच वीरपाल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जुनावई ब्लॉक क्षेत्र के नदरोली गांव में होलिका दहन के दौरान चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सिंहपुर गांव निवासी वीरपाल अचानक जलती हुई होलिका की लपटों के बीच कूद गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। यह घटना बुधवार की है। जब नदरोली गांव के लोग होलिका दहन के बाद आग की लपटों पर गन्ना और जौ की बालियों को भून रहे थे। वीरपाल अपने ससुर और साले के साथ होलिका दहन में शामिल होने आए थे।

जब उसके परिजन जौ भून रहे थे तभी वीरपाल खड़े होकर देख रहा था। अचानक उसने हाथ जोड़े और जलती हुई होलिका पर चढ़कर आग की लपटों के बीच खड़ा हो गया। यह देखकर मौके पर मौजूद लोग दंग रह गए और बचाव के लिए चिल्लाने लगे।
विज्ञापन


गांव के नीरेश कुमार ने तुरंत साहस का परिचय देते हुए आग की लपटों के बीच पहुंचकर वीरपाल को खींचकर बाहर निकाला। आग से बाहर आते ही वीरपाल जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों ने पीछा कर वीरपाल को पकड़ा।

उसके जले हुए कपड़े हटाए और उसे गांव वापस लाए। उसे तत्काल गुन्नौर के एक निजी चिकित्सक के पास उपचार के लिए ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

बचावकर्मी भी झुलसा
वीरपाल को आग से बचाने वाले नीरेश कुमार भी इस घटना में झुलस गए हैं। आग की लपटों के बीच जाने के कारण उनके हाथ जल गए। नीरेश कुमार का भी उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन

घटना का कारण नहीं चला पता
वीरपाल के अचानक होलिका की आग में कूदने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। ग्रामीणों और परिजनों ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें