संभल। जल निगम के कर्मचारियों को लंबे इंतजार के बाद जून का वेतन मिलेगा। जबकि जुलाई, अगस्त, सितंबर, अक्टूबर के वेतन के लिए अभी करना इंतजार पड़ेगा क्योंकि शासन से वेतन के लिए कोई धनराशि नहीं आई है।
संभल जिले के अधिशासी अभियंता राकेश उपमन पहले छुट्टी पर गए थे और अब निलंबित हो गए। इसलिए जल निगम संभल डिवीजन के कर्मचारियों का वेतन फंस गया था। वेतन मिलने में देरी का मुद्दा जब अधीक्षण अभियंता की जानकारी में आया तो उन्होंने संभल के एक सहायक अभियंता को वेतन जारी करने का अधिकार दे दिया और इसके बाद बुधवार को जून का वेतन जारी करने के आदेश हो गए।
कर्मचारियों और अभियंताओं के खाते में जून का वेतन एक दो दिन में आ जाएगा। विभागीय अभियंता ने बताया कि जल निगम जो काम करता है उसमें कार्यदायी संस्था के तौर पर कमीशन मिलता है। उसी कमीशन से वेतन जारी होता है। कमीशन की धनराशि न आने की वजह से ही अभी चार महीने का वेतन अटका हुआ है।